बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई: छठ पूजा के बाद पुलिस महकमे में मचा ज़ोरदार भूचाल!






बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई: छठ पूजा के बाद पुलिस महकमे में मचा ज़ोरदार भूचाल!
सात थानाध्यक्ष बदले, 15 दरोगा-इंस्पेक्टर के तबादले से हड़कंप; विपिन सिंह पहुंचे बैरिया, अजय त्रिपाठी लाइन हाजिर
बलिया: छठ महापर्व के शांतिपूर्ण समापन के बाद बलिया पुलिस महकमे में मंगलवार देर रात एसपी ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सात थानाध्यक्षों समेत कुल 15 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए, जिससे पूरे जिले के पुलिस अमले में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने और थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सबसे बड़ा झटका नगरा थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी को लगा है। दुर्घटना में घायल होकर इलाजरत चल रहे त्रिपाठी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह अब रेवती थानाध्यक्ष संजय मिश्रा को नगरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, भीमपुरा थानाध्यक्ष हितेश कुमार का तबादला गड़वार थाने में कर दिया गया है, जबकि सूचना प्रभारी अखिलेश चंद्र त्रिपाठी को भीमपुरा थानाध्यक्ष का चार्ज मिला है।
क्राइम ब्रांच से बड़ा प्रमोशन पाकर प्रभारी विपिन सिंह को अब बैरिया की कमान सौंपी गई है। वहीं, सिकंदरपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को बांसडीह भेजा गया, और बांसडीह थानाध्यक्ष राकेश उपाध्याय को क्राइम ब्रांच का नया जिम्मा दिया गया है।
बैरिया के मूलचंद्र श्रीवास्तव अब सिकंदरपुर की कमान संभालेंगे, जबकि पुलिस लाइन से सरीमन सोनकर को इब्राहिमपट्टी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। पुराने इंचार्ज राम अनुज को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
एसपी के इस अप्रत्याशित निर्णय ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है।
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी कुछ तबादले संभव हैं, क्योंकि एसपी ओमवीर सिंह अब प्रदर्शन आधारित पुलिसिंग पर सख्ती से काम कर रहे हैं।
मुख्य तबादले एक नजर में:
अजय त्रिपाठी — नगरा से लाइन हाजिर
संजय मिश्रा — रेवती से नगरा
हितेश कुमार — भीमपुरा से गड़वार
अखिलेश चंद्र त्रिपाठी — सूचना से भीमपुरा
विपिन सिंह — क्राइम ब्रांच से बैरिया
प्रवीण कुमार सिंह — सिकंदरपुर से बांसडीह
राकेश कुमार उपाध्याय — बांसडीह से क्राइम ब्रांच
मूलचंद्र श्रीवास्तव — बैरिया से सिकंदरपुर
सरीमन सोनकर — पुलिस लाइन से इब्राहिमपट्टी चौकी
राम अनुज — इब्राहिमपट्टी से पुलिस लाइन
एसपी के इस एक आदेश से पूरा बलिया पुलिस महकमा सकते में है!



