धार्मिकबलिया

बेल्थरारोड नपं चेयरमैन ने अक्षय नवमी पर किया आंवला वृक्ष की पूजा

महाप्रसाद वितरण में जुटे सैकड़ों लोग

R News Manch

बेल्थरारोड नपं चेयरमैन ने अक्षय नवमी पर किया आंवला वृक्ष की पूजा
महाप्रसाद वितरण में जुटे सैकड़ों लोग
बलियाः अक्षय नवमी पर मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न बाग-बगीचों में आंवला वृक्ष का पारंपरिक तरीके से पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने आंवला वृक्ष के नीचे पकवान बनाए और अपने परिजनों संग विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बेल्थरारोड चंद्रशेखर पार्क में नगरपंचायत चेयरमैन रेनू गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने सपरिवार आंवला वृक्ष की पूजा की। विद्वान पंडित अच्युतानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया। इस दौरान पूरे नगर और नगरवासियों के सलामती और खुशहाली के लिए मंगलकामना की गई। इस मौके पर महाप्रसाद वितरण भी हुआ। जिसमें नगरपंचायत चेयरमैन ने सपरिवार क्षेत्रवासियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, विनोद जायसवाल, लवली, अर्जुन राजभर, सोनू गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राजेश वर्मा, दीनबंधू, कमलेश फौजी, सुनील साहनी समेत अनेक नगरवासी और बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं भी मौजूद रही।


R News Manch

Related Articles