
बलियाः लखनऊ में आज योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए बिल्थरारोड के भी अधिकांश भाजपा नेता लखनऊ के लिए रवाना हुए। बेल्थरारोड के वरिष्ठ भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता तो बुल्डोजर के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। रास्ते में वे कई स्थानों पर समर्थकों के साथ बुल्डोजर बाबा की जय के नारे लगाएं। योगी जी के दूसरे कार्यकाल में बुल्डोजर बाबा पार्ट टू को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। लखनऊ रवाना होने वालों में भाजपा नेता सतीश कुमार गुप्ता, रणजीत कुशवाहाा, सतीश राव अंजय, पंकज मिश्रा, सुनील साहनी, लालबहादुर भारती समेत अन्य शामिल है।





