
बलियाः जनपद बलिया के मुजौना गांव में सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के साथ गुरुवार की रात जुटे बेल्थरारोड के प्रधान और बीडीसी ने बलिया एमएलसी चुनाव में पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू को जिताने का संकल्प लिया। एमएलसी चुनाव बलिया में जीत का चैका लगाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में गुरुवार की रात बड़ी संख्या में प्रधान और बीडीसी जुटे। सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह की पहल पर मुजौना गांव में करीब 150 बीडीसी और प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पैतृक विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पीएम के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू जी को एमएलसी चुनाव में एकतरफा सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएलसी पप्पू सिंह सभी जनप्रतिनिधि को व्यक्तिगत रुप से जानते है और उनके क्षेत्र के विकास में सदैव सहयोग करते रहे है। बैठक में मुन्ना यादव, मुन्ना गुप्ता, भोला राजभर, राजकुमार यादव, मुन्ना गुप्ता, रामानंद राजभर, रमाधार राजभर, विजय शंकर, उमेश चैरसिया, संजय यादव, दिलीप राजभर, सज्जन पासवान, महेश यादव, बबलू कन्नौजिया, देवेंद्र यादव, आमीर, शिवम मौर्या, सोनू गुप्ता, जितेश सिंह, सोनू सिंह, भिखारी यादव, सत्यभान यादव, अरुण यादव, रामजीत, सुनील, पुतुल गुप्ता, विजय मौर्या और रत्नेश मौर्या समेत अनेक बीडीसी और प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू को जिताने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान दानिश फिरोज, संजय यादव, ताबिश अहमद, दीपक सिंह, जय सिंह, टिल्लू सिंह, रमाशंकर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।




