big breakingक्राइमबलिया

बलिया में गंवई पंचायत के दौरान नाद हटाने को लेकर हिंसक संघर्ष, चार जख्मी, एक हिरासत में

उभांव थाना के जमुआंव गांव में हुई घटना

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के जमुआंव गांव में पंचायत के दौरान नाद हटाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हुआ। जिसमें एक ही पक्ष से चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जमुआंव गांव में सड़क निर्माण से पूर्व रास्ते में आने वाले अवरोध को हटवाने के लिए प्रधान एसपी यादव की मौजूदगी में पंचायत हो रहा था। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर रामायण यादव और शंभू यादव का परिवार आामने सामने हो गया। दोनों के बीच जमकर हिंसक संघर्ष हुआ। जिससे एक पक्ष के मां बाप, पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में अजय यादव पप्पू, अनुज यादव, रामायण यादव एवं कमलावती देवी शामिल है। जिनका इलाज सीयर अस्पताल में कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायलों में अजय यादव पप्पू और अनुज यादव को सर में चोंटे आई है। डॉक्टरों ने अजय, अनुज और कमलावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह ने बताया कि पंचायत के दौरान मारपीट के मामले में शंभू यादव को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान द्वारा उक्त मुहल्ले में खंड़ंजा वाली सड़क का सीसी रोड निर्माण कराया जाना है। जबकि रास्ते में भगवान यादव के घर के सामने सड़क पर रखी गई नाद और अन्य कई अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाना था। इसे लेकर ही गांव श्रीभगवान यादव की पत्नी की पहल पर प्रधान एसपी यादव की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में मुहल्ले के अनेक लोग शामिल हुए। विवाद और तनाव का आभास होने के बावजूद प्रधान ने उभांव पुलिस से किसी तरह का पुलिसबल का सहयोग नहीं मांगा था। इस बीच पंचायत के दौरान रामायण यादव और शंभू यादव पुरानी रंजीश को लेकर भिड़ गए। शंभू यादव के परिजनों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। रामायण यादव को बचाने में उनके पुत्र और पत्नी भी चोटिल हो गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सीयर अस्पताल ले जाया गया। हमले में घायलों ने उभांव पुलिस को लिखित तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *