big breakingबलियाराजनीतिशिक्षा

भाजपा पर बरसे सांसद, आमजन को एक एक वोट का कर्ज चुकाने का दिया भरोसा

जीएमएएम इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति ने सांसद का किया भव्य स्वागत और सम्मान

R News Manch

भाजपा पर बरसे सांसद, आमजन को एक एक वोट का कर्ज चुकाने का दिया भरोसा

जीएमएएम इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति ने सांसद का किया भव्य स्वागत और सम्मान

बलिया: सलेमपुर लोकसभा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी गुरुवार को बेल्थरारोड भाजपा पर जमकर बरसे और आमजनता को एक एक वोट का कर्ज निभाने का उन्हें भरोसा दिया। वे बेल्थरारोड के जीएमएएम इंटर कॉलेज में शिक्षकों और प्रबंध समिति संग आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सांसद ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों का गुणगान करने वाले आज सत्ता में है और नफरत फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन यह दिन भी बदलेगा। इसके पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. मोबीन एवं प्रबंधक मुसर्रत याकूब ने सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य मो. मोबीन ने कालेज के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कालेज के छात्र अब तक प्रदेश के पूर्व डीजीपी से लगायत सैकड़ों आईएएस, आइपीएस अधिकारी, डाक्टर इंजीनियर और अन्य उच्चस्थ पदों तक पहुंचे है। कालेज लगातार बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए कार्य करता है। सपा नेता मतलूब अख्तर ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और क्षेत्र के विकास के लिए अनेक विकास कार्य को पूरा करने की लोगों की मांग को मजबूती से रखा। जिसे पूरा करने का सांसद ने भरोसा दिया। इस मौके पर समाजसेवी तौहीद अनवर लारी, सभासद मो. सद्दाम, परवेज हमजा गुड्डू, मो. नैय्यर, आनंद यादव, नायब सदर आसिफ जमाल, सदर कमरूजमा, मुफ्ती मुनीर, मुफ्ती मोइन, मुफ्ती अरशद, डा. सुल्तान, फैजुल हसन, जफरुल कोनैन, कैफुल वरा, मो. खालिद, खुर्शीद आलम (ऑयल मिल) समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles