बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का खेल
दर्जनों घरों में पहुंचा बाइबल, पुलिस बता रही निराधार

बलियाः गरीब हिंदूओं के धर्म परिवर्तन किए जाने की शिकायत पर रविवार को भीमपुरा थानाध्यक्ष आरएस नागर भीमपुरा थाना के चकहब्सापुर गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जिससे क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। हालांकि भीमपुरा थानाध्यक्ष आरएस नागर ने सोमवार को पूरे मामले को निराधार बताया है। थानाध्यक्ष नागर ने बताया कि रविवार को वे स्वयं गांव में पहुंचकर मामले की जांच कर चुके है। वहां सभी अपने स्वेच्छा से किसी भी धर्म का पूजा पाठ कर रहे है। किसी को किसी तरह का दबाव नहीं दिया जा रहा है। हालांकि वे इसाई धर्म के प्रचार की बात से इंकार भी नहीं कर रहे है।

ग्रामीण ने योगी दरबार गोरखपुर में लगाई गुहार
चकहब्सापुर गांव निवासी संगीत प्रसाद ने कार्रवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दरबार में गुहार लगाया है और लिखित ज्ञापन देकर हिंदू समाज की रक्षा की अपील की है। संगीत प्रसाद की माने तो गांव की ही कुछ महिलाएं गोल बनाकर इसाई धर्म का प्रचार कर रही है। हर रविवार को यहां इसाई सभा लग रहा है। यहां हिंदू पूजा का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले के लीपापोती में लगी है। जबकि धर्म परिवर्तन वाला गांव चकहब्सापुर देश के पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी का ही हिस्सा है। ऐसे में पूर्व पीएम के गांव के पास योगी सरकार में धर्म परिवर्तन के खेल से हड़कंप मचा हुआ है।




