big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
गोवंशीय मवेशी लदा पिकअप जब्त
रस्सी से बंधे 6 मवेशी हुए मुक्त, पिकअप क्षतिग्रस्त
गोवंशीय मवेशी लदा पिकअप जब्त
रस्सी से बंधे 6 मवेशी हुए मुक्त, पिकअप क्षतिग्रस्त





बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में उभांव थाना के अखोप गांव के नजदीक बनकरा मोड़ के पास से पुलिस ने गुरुवार को गोवंशीय मवेशी लदा लावारिश पिकअप बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने लावारिश पिकअप से 2 बछड़ा, 2 गाय एवं 2 सांड बरामद किया। जिसे तस्करी की नियत से रस्सी द्वारा क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था। जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। बरामद लावारिश पिकअप बिना नंबर की बताई जा रही है। जिसका दोनों टायर पंचर था और फ्रंट शीशा भी टूटा हुआ है
।



