big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

मचा कोहराम, घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा

R News Manch

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

 मचा कोहराम, घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के टंगुनिया गांव स्थित एक बगीचे में बुधवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। युवक की पहचान गौतम कुमार 22 वर्ष पुत्र स्व रामसोच राम के रूप में की गई। युवक का शव पेड़ पर मफलर के सहारे लटका हुआ था। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बगीचे में लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के भाई आशीष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पीआरवी 5429 के सिपाहियों ने सुबह 9 बजे पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। मृतक अभी अविवाहित था।


R News Manch

Related Articles