क्राइमबलिया

पत्नी के साथ नशेड़ी पति ने की मारपीट

खिड़की के शीशे से काटा हाथ, हुई मौत

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड के कृषि मंडी के पास पत्नी से हुए विवाद में मारपीट के बाद बुधवार को नशेड़ी पति पियुष मिश्रा 27 वर्ष ने खिड़की के शीशे से अपना हाथ काट लिया। जिसकी बाद में सीयर अस्पताल पर इलाज के दौरान ओवर ब्लडिंग से उसकी मौत हो गई। पत्नी श्वेता मिश्रा ने बताया कि नशे में द्यूत उसके पति ने कमरा बंदकर पहले मारपीट किया और फिर खिड़की का शीशा तोड़ हाथ काट लिया। हालांकि मृतक को हाथ काटते अन्य किसी ने नहीं देखा। घर में पति पत्नी अकेले ही रहते थे। पत्नी के अनुसार अकेली होने के कारण आसपास के लोगों के मदद से उसने उसे अस्पताल लाया। दोनों की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनका कोई संतान नहीं था।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *