क्राइमबलिया

भूमि विवाद में दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग

विरोध पर परिजनों को पीटा, सात गिरफ्तार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के नगरा थाना के इसारी सलेमपुर गांव के देवकुल में दबंगों ने विवादित भूमि पर कब्जा करने की नियत से चंदन के झोपड़ी में आग लगा दी और विरोध करने पर परिजनों की जमकर पिटाई की। जिससे चंदन की बहन गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के नगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर अगलगी में झोपड़ी में रखा अनाज और हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही नगरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से विपक्षी अक्षयलाल, कमलेश, विमलेश समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *