उत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

सोनाडीह की महिला ने लगाया गंभीर आरोप, सीएम को ट्वीट कर मांगी इच्छामृत्यु

सपा नेता जूही सिंह के दबाव में पुलिस कर रही दबंगई

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के सोनाडीह गांव में लंबे समय से चल रहे विवाद और करीब 42 लाख के आरसी वसूली के तहत प्रशासन द्वारा किए जा रहे सख्त कार्रवाई से नाराज महिला ने सपा प्रवक्ता जूही सिंह पर गंभीर आरोप लगाएं है। सोनाडीह निवासी महिला स्नेहा सुमन सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्यूटकर परिजनों समेत इच्छामृत्यु की अनुमति मांगा है। महिला ने आरोप लगाया कि सपा नेता जूही सिंह उनकी पटिदार है और उनके ही दबाव में बेल्थरारोड प्रशासन और उभांव पुलिस लगातार उन्हें और उनके परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। पिछले दिनों आरसी वसूली मामले में प्रशासन ने महिला के आरोपी पति अच्यूत प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया तो महिला ने एसआई दिनेश शर्मा द्वारा हाथापाई करने का भी आरोप लगाया है। सपा नेता जूही सिंह पीड़िता महिला स्नेहा सुमन सिंह के पति की चाची बताई जा रही है। भूमि विवाद में जूही सिंह का नाम आने से मामला फिर से चर्चा में है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *