बलियाराजनीति

पूर्व मंत्री के पुत्र संतोष बने सपा के बेल्थरारोड विधानसभा प्रभारी, हर्ष

सपा नेतृत्व का जताया आभार

R News Manch

बलियाः पूर्व मंत्री स्व. घूरा राम के पुत्र संतोष कुमार उर्फ अनुराग गर्ग को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेल्थरारोड विधानसभा प्रभारी बनाया है। इस संदर्भ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर संतोष कुमार को क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपा है। जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सपा नेताओं में हर्ष व्याप्त हो गया।
संतोष कुमार ने सपा नेतृत्व का जताया आभार
संतोष कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभायेंगे। सपा के गढ़ के रुप में बेल्थरारोड को और सशक्त करना है। कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता जी का भी विशेष लगाव रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए दृढसंकल्पित है।
सपा नेताओं में हर्ष
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, इरफान अहमद, रुद्रप्रताप यादव, आनंद यादव, मतलूब अख्तर समेत अनेक सपा नेताओं ने संतोष कुमार को प्रभारी बनाएं जाने पर खुशी जाहिर किया। कहा कि क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान को नई रफ्तार मिलेगी। क्षेत्र में सपा का सदस्यता अभियान तेजी से जारी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *