Uncategorized
बारिश से जर्जर मकान समेत गिरा चार कच्चा घर, बाल बाल बचे लोग
बारिश से कच्चा मकान के गिरने का सिलसिला शुरु

बलियाः झमाझम हुए बारिश के कारण उभांव थाना के ससना बहादुरपुर गांव में मंगलवार को चार लोगों का कच्चा घर और जर्जर मकान ढह गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ससना गांव निवासी शोभा राजभर, महेंद्र और आलम अख्तर अंसारी का रिहायशी कच्चा घर और सुरेश सिंह का पुराना जर्जर मकान तेज आवाज के साथ अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गांव में एकसाथ चार लोगों के रिहायशी झोपड़ी, कच्चा घर और जर्जर मकान गिर जाने से गरीबों के बीच अनहोनी की आशंका से दहशत व्याप्त हो गया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल ने पीड़ितो को तत्काल दूसरे स्थान पर सुरक्षित सिफ्ट कराया और आवश्यक सहयोग करने का भरोसा दिया। आपको बता दें कि पिछले करीब 24 घंटे से हो रहे रिमझिम बारिश से क्षेत्र में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया है।




