धार्मिकबलिया

बेल्थरारोड में दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जय माता दी के जयकारे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर समेत ग्रामीण इलाकों के दुर्गा प्रतिमा का गुरूवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। नगर में विसर्जन जुलूस में जय माता दी के जमकर जयकारे लगे। पूजा पंडाल से भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा और अन्य देवी रूपो की प्रतिमा को विधिवत पूजन के बाद मां के आंचल में पारंपरिक तरीके से खोंइचा बांधा गया और सामूहिक आरती के के बाद विदाई दी गई।
सरयू किनारे अस्थाई विसर्जन स्थल पर तक भक्तों का लगा रेला
सैकड़ों युवा भक्ति गीतों पर झुमते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से सरयू किनारे बेल्थराबाजार, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर में बने अस्थाई विसर्जन स्थल तक पहुंचे। जहां सावधानीपूर्वक विसर्जन किया गया। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थापित लगभग सभी प्रतिमाओं समेत अधिकांश दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन आज कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। जुलूस में भी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। विसर्जन स्थल पर भी किसी भी तरह के अनहोनी और इमरजेंसी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शेष प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार और शनिवार को होना है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *