शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड में उभांव पुलिस ने गैंगस्टर में देवरिया निवासी बदमाश को किया गिरफ्तार
आकाश सोनकर उर्फ शुभम नामक बदमाश गिरफ्तार

शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड में उभांव पुलिस ने गैंगस्टर में देवरिया निवासी बदमाश को किया गिरफ्तार
बलिया: बेल्थरारोड के चर्चित शिक्षक देवेंद्र यादव लूट-हत्याकांड में उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत देवरिया जनपद के जयनगर बरहज निवासी आकाश सोनकर उर्फ शुभम नामक बदमाश को सोमवार को हाहा नाला के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा था। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने सोमवार दोपहर बताया कि आकाश सोनकर, गैंग लीडर नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह का सक्रिय सदस्य है। 16 सितंबर 2025 को इस गैंग ने बिठुआ नहर त्रिमुहानी के पास एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसी दिन साहुनपुर-मुजौना मार्ग पर शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव से भी लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गोली मार दी गई, जिससे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में उभांव थाना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जांच में संगठित गिरोह की पुष्टि होने के बाद 28 फरवरी 2026 को गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी टीम में एसआई सुमित कुमार, एसआई सुधीर चौहान, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार व अनिल सिंह शामिल रहे।



