बलियाराजनीति

तेजी से बढ़ रहा हाथी, बेल्थरारोड में स्थानीय चेहरा प्रवीण प्रकाश हुए सभी के चहेते

बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने गांवों में किया जनसंपर्क, किया दावा जीत पक्की

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड के बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने गांवों में जनसंपर्क किया और अपनी जीत पक्की बताया। प्रवीण प्रकाश ने दावा किया कि हाथी तेजी से बढ़ रहा है और स्थानीय होने के कारण हर वर्ग का साथ मिल रहा है। जिससे विपक्षियों की घबराहट बढ़ गई है। बेल्थरारोड विधानसभा में 3 मार्च को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के लिए महज पांच दिन अब शेष रह गए है। बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने आज दावा किया कि बेल्थरारोड में भाजपा काफी पीछे छुट गई है और भीतरघात के कारण झूठ बोलने वाले भाजपा का पारंपरिक वोट भी खिसकने लगा है। सपा गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम अपनों को ही मनाने में परेशान है। जबकि स्थानीय होने के कारण बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश और बसपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश के साथ रविवार को ओमप्रकाश सिंह, चांद भाई, एजाजुद्दीन, विनोद सेहरा, सत्यप्रकाश जायसवाल, सुबेदार भाई, अहमद कमाल लड्डन, चिंटू सिंह, अमरनाथ सिंह, विक्रमा मौर्या, असलम वारसी, शौकत भाई समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *