big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति
बेल्थरारोड में नहीं आएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
ओमप्रकाश राजभर के साथ जनसभा में होंगे संजय चौहान और केशव देव मौर्य

उपबलिया: बेल्थरारोड जीएमएएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को दो बजे से सपा गठबंधन के सुभासपा की जनसभा होगी। इसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद को आना था किंतु अब उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। जनसभा में अब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ, गठबंधन के महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य और जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान मौजूद रहेंगे। तीनों नेता हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जो सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम के समर्थन में वोट देने की अपील की। इसकी तैयारी में सपा, सुभासपा के कार्यकर्ता लग गए है।



