उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

पूर्व मंत्री अंबिका ने कहा लखनऊ से साफ होगा चिलम का धुआं

भाजपा में दो ही है नेता, एक छोटा झूठा दूसरा बड़ा झूठा

R News Manch

बलियाः सपा सरकार के पूर्व मंत्री और स्टार प्रचारक अंबिका चैधरी ने शनिवार को कहा कि भाजपा में पीएम और गृहमंत्री दो ही नेता है। एक बड़ा नेता है जो बड़ा झूठ बोलते है और दूसरा छोटा नेता जो छोटा झूठ बोलते है। वे बलिया जनपद के बेल्थरारोड के कुण्डैल गांव में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मतलूब अख्तर के आवास पर आयोजित नुक्कड़ सभा में बोल रहे थे। उन्होंने 10 मार्च को प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा करते हुए सपा गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम से कहा कि चुनाव बाद बेल्थरारोड का विधायक बनते ही लखनऊ पहुंचकर वे सबसे पहले वहां से चिलम का धुआं साफ करा दिजीयेगा। इसके पूर्व बेल्थरारोड में शायर के रुप में भी दिखे पूर्व मंत्री अंबिका चैधरी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, प्रत्याशी हंसू राम, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर, संतोष राम, अनुराग गर्ग, शमशाद बासपारी, फजील अहमद, अमानुल हक अब्बासी, आनंद यादव, बबन यादव, रुद्र प्रताप यादव, प्रशांत कुमार मंटू, टिंकू जायसवाल, वीरेंद्र रामपुरी, शशिकांत यादव, अमरजीत चैधरी, साहब दयाल यादव, अरबाज खान, चंद्रकिशोर पांडेय, पप्पू पांडेय, रुद्र प्रताप यादव, शाहिद समाजवाद, अभिमन्यू राजभर, तौहिद अनवर लारी समेत अनेक सपा और सुभासपा नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *