big breakingक्राइमबलिया

उड़न दस्ता ने बेल्थरारोड में 2.49 लाख रुपया नगद किया जब्त

अखोप चट्टी के पास लग्जरी गाड़ी से बरामद हुआ पैसा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के अखोप चट्टी गांव के पास से शुक्रवार को उड़न दस्ता एवं स्टेटिक टीम ने संयुक्त छापामारी के तहत दो लाख 49 हजार रुपया बरामद किया है। जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बरामद पैसे की गणना उभांव थाना परिसर में किया और वाहन सवार से पूछताछ की। एफएसटी मजिस्ट्र सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के तहत एसएसटी टीम के साथ सघन चेकिंग जारी है। इस बीच संदेह के आधार पर अखोप के पास एक लग्जरी गाड़ी की चेकिंग में 2.49 लाख रुपया नगद बरामद किया गया। वाहन सवार उमेश यादव नगदी के संदर्भ में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कर सके। जिसके कारण उक्त पैसे को जब्तकर बलिया कोषागार में जमा कर दिया गया है। जबकि आरोपी उमेश यादव ने बताया कि उक्त पैसा उनके ईंट भट्ठे के लिए कोयला लाने के लिए भेजा जा रहा था।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *