big breakingराजनीतिलखनऊ

लोकसभा उपचुनावः आजमगढ़ की जंग में धर्मेंद्र बनाम दिनेश

सपा-भाजपा के आमने सामने की टक्कर में 26 को तय होगा रिजल्ट

R News Manch

आजमगढ़ः यूपी के समाजवादी गढ़ आजमगढ़ लोकसभा के लिए हुए उपचुनाव में सपा से भाजपा की सीधी टक्कर बताई जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस सीट को छोड़ने के बाद धर्मेंद्र यादव यहां से सपा के प्रत्याशी है और इनके भरोसे सपा यहां कब्जा बरकरार रखने की जंग लड़ रही है। जबकि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक दिनेश लाल निरहुआ को दूसरी बार अपना चेहरा बनाया है। 23 जून को यहां मतदान हो चुका है और 26 जून को मतगणना के बाद इस सीट पर अगला सांसद तय हो जायेगा।


दिग्गजों के भाग्य का फैसला 26 जून को
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा से दिनेश लाल निरहू, सपा से धर्मेंद्र यादव, बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। आजमगढ़ से अखिलेश यादव द्वारा त्यागपत्र देने और रामपुर सीट से वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के त्यागपत्र देने से इन दोनों सीटों पर चुनाव होना था। अखिलेश यादव और आजम खान दोनों ही 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए है। अब इन सीटों पर 26 जून को दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव परिणाम के साथ ही भाजपा और सपा की भी अग्निपरीक्षा होनी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *