रविवार को आएंगे मंत्री दयाशंकर सिंह और अनिल राजभर
अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर बेल्थरारोड में भाजपा की होगी विशाल जनसभा
रविवार को आएंगे मंत्री दयाशंकर सिंह और अनिल राजभर
अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर बेल्थरारोड में भाजपा की होगी विशाल जनसभा







बलिया: संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार को बेल्थरारोड में भाजपा की विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर शामिल होंगे। भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने बताया कि समारोह में दोनों मंत्री के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, पूर्व लोकसभा सांसद बबन राजभर, पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, छट्ठू राम, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अरुण तिवारी और अन्य कई नेता भी शामिल होंगे। नगर के लगन मैरेज हॉल में रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित है। जहां बाबा साहब को नमन करने के साथ ही सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा होगी।






