क्राइमबलिया

छत से गिरकर वृद्ध की रहस्यमय मौत

गांव में घटना को लेकर रहस्यमई चुप्पी

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के चन्दाडीह गांव में रविवार की रात 70 वर्षीय धनेश मिश्र नामक बृद्ध रहस्यमय तरीके से छत से गिरकर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिनकी सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घर पर सन्नाटा पसरा है।

छत पर नहीं था रेलिंग, अगले दिन सुबह हुई परिजनों को जानकारी

बताया जा रहा है कि घटना के समय धनेश मिश्र अपने घर छत पर सोये हुए थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि रात में शौच करने के जगने पर अंधेरे में अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गए। उनके छत पर रेलिंग नही है। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को हुई। हालांकि उनके छत से गिरने को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। रात में परिजनों को उनके छत से गिरने की भनक तक नहीं लग सकी, यह भी रहस्य बना हुआ है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *