big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

न्यू ईयर ट्रिप बना दर्दनाक सफर, एक की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना में बेल्थरारोड के एक युवक की मौत, 3 जख्मी

R News Manch

न्यू ईयर ट्रिप बना दर्दनाक सफर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना में बेल्थरारोड के एक युवक की मौत, 3 जख्मी

नैनीताल से वापसी के दौरान हुआ हादसा

बलिया: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में बेल्थरारोड के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित मद्धेशिया (24) पुत्र अंजनी मद्धेशिया निवासी बेल्थरारोड के रूप में की गई। जबकि अन्य तीन युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका आजमगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। सभी पिछले 29 दिसम्बर से ही न्यू ईयर ट्रिप पर गए थे और सड़क मार्ग से क्रेटा चारपहिया द्वारा घूमने के बाद नीम करौली बाबा के दर्शन के बाद नैनीताल से वापस आ रहे थे। इस बीच उनकी तेज रफ्तार गाड़ी आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।


R News Manch

Related Articles