उत्तरप्रदेशबलिया

बालू के खेल में अधिकारियों ने विधायक को भी किया अनसुना

प्रमुख सचिव को बेल्थरारोड विधायक ने भेजा पत्र

R News Manch

बलिया: बेल्थरारोड में सरयू किनारे सफेद बालू की काली कमाई में अधिकारियों ने विधायक को भी अनसुना कर दिया। विधायक हंसू राम के शिकायत के बावजूद यहां अवैध भंडारण से बालू का ट्रक धडल्ले से चलता रहा। बलिया में खनन अधिकारी, उभांव थाना पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार के मिलीभगत से सफेद बालू का अवैध खेल का जाल आसपास के चार जनपदों तक फैला है। सरयू किनारे खैरा खास से हर रात दर्जनों ट्रक सफेद बालू लादकर पुलिस के सामने से ही गैर जनपद भेजा जा रहा है और अधिकारी मौन है। बेल्थरारोड के सुभासपा विधायक हंसू राम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सफेद बालू के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पहले क्षेत्रीय प्रशासन को सूचना दिया किंतु जब स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी से बदस्तूर जारी रहा तो विधायक ने मामले में कार्रवाई के लिए सीधे प्रमुख सचिव खनन को पत्र भेजा और पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद प्रशासनिक अमला में हड़कंप मचा हुआ है। खैरा गांव से सरयू नदी किनारे अवैध बालू लदे ट्रकों के आवाजाही से हो रही सरकार की बदनामी से नाराज भाजपा नेता प्रमोद सिंह, रंजीत कुशवाहा और सतीश गुप्ता ने भी पूरे मामले में क्षेत्रीय प्रशासन को दोषी बताया और सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

 

परमिट एक स्थान का और भंडारण दो जगह पर

– सरयू किनारे खैरा खास पर बालू खनन के पट्टेदार को बालू भंडारण के लिए एक स्थान पर परमिट दिया गया है लेकिन यहां दो स्थान पर अवैध तरीके से क्षमता से अधिक भंडारण कर लिया गया है और प्रशासनिक अमला मौन है। जिससे राजस्व की भारी चोरी का खेल जारी है। सूत्रों की माने तो बालू खनन पट्टेदार को ककरासो में 15 हजार घन मीटर बालू भंडारण की अनुमति दी गई है किंतु ठेकेदार द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से नदी किनारे खैराखास समेत दो स्थानों पर करीब 25-25 हजार घन मीटर बालू स्टोर किया गया है और वर्तमान में ककरासो के नाम से पर्चीकाट आधी रात के बाद से खैरा नदी किनारे से ही ट्रकों पर बालू की सप्लाई की जा रही है। नदी किनारे खैरा में हर रात दर्जनों ट्रक और जेसीबी पूरी रात चल रहे है। सफेद बालू से काली कमाई के खेल में मलाई मारने की नियत ने खनन अधिकारी समेत स्थानीय प्रशासन को बेबस सा कर दिया है। जिसके कारण यह खेल फिलहाल बदस्तूर जारी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *