बलियालाइफस्टाइल

मेरी मां मेरी दुनिया का हुआ आयोजन

मां आधारित समारोह में जुटी महिलाएं

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के किडिहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में ग्रीष्मकालीन छुट्टीयो के पूर्व आज छात्र छात्राओं के सभी माताओ की मौजूदगी में मेरी मां मेरी दुनिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मातृ शक्ति की प्रधानता एवं मां की जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। मातृशक्ति के रुप में महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। जिसके तहत छात्रों ने गीत संगीत और एकांकी की प्रस्तुति की। स्कूल डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने महिलाओं से अपने बच्चों को लंच में सदैव घर के बने पौष्टिक भोजन देने की अपील की। समारोह में संस्थापक विजय शंकर यादव, सह डायरेक्टर गिरिधर यादव, प्रिंसिपल दीपा पाल, संजय सिंह, अखिलेश ठाकुर, हरेन्द्र यादव, रामजी यादव, पूजा सिंह, मनीषा मिश्रा, सुमन ठाकुर, मोनिका शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *