नए रेल पुल निर्माण के निरीक्षण के लिए पहुंचे रेल पुल चीफ इंजीनियर और आरवीएनएल अधिकारी
रेल पुल का 75 फिसदी कार्य हुआ पूर्ण, अधिकारियों ने निर्माण पर जताया संतोष

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में सरयू नदी पर बन रहे नए तुर्तीपार रेल पुल का बुधवार को निरीक्षण के लिए गोरखपुर और वाराणसी से अधिकारियों की टीम पहुंची तो निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर्स में हड़कंप मच गया। रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी वाराणसी थ्री वीके शुक्ला और पूर्वांत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता (पुल) कैलाश सिंह ने निर्माणाधीन रेल पुल संख्या 31 का घंटों निरीक्षण किया।

सरयू पर बन रहे रेल पुल का 75 फिसदी कार्य हुआ पूर्ण
निरीक्षण के दौरान जारी निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर अधिकारियों ने संतोष जताया। अधिकारियों ने बताया कि पुल का 75 फिसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल पुल के 19 पाया बनकर तैयार हो गए है लेकिन बारिश और बाढ़ के कारण नदी के अंदर का कार्य ठप है। लेकिन पुल का अब लांचिंग कार्य तेजी से जारी है। पुल के सब स्ट्रक्चर के 14 पाएं पूरी तरह से तैयार है और अब पुल के ऊपर लोहे के गाटर का फ्रेम तैयार किया जा रहा है। 8 लोहे का गाटर तैयार हो गया है। नर्माणाधीन पुल के पाए पर लोहे के गाटर लगाएं जा रहे है। इस रेल पुल को दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान अधिकारियों ने पुराने रेल पुल की भी स्थिति को देखा।

अनेक रेल अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान आरबीएनएल अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट डायरेक्टर ब्रीज 31 विजय कुमार मिश्रा, आरबीएनएल वाराणसी मैनेजर ज्ञानेंद्र सिंह समेत अनेक रेल अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।




