
बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के चकहब्सापुर गांव में सोमवार को संदिग्ध युवक को ग्रामिणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव में बच्चा चोर की मौजूदगी की अफवाह में दहशत फैल गया। पावर ग्रिड के समीप चकहब्सापुर में आज ग्रामिणों ने संदिग्ध युवक को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, थानाध्यक्ष ने भी की पूछताछ
मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने संदिग्ध युवक को भीड़ से सुरक्षित किया और पुलिस उसे भीमपुरा थाना ले गई। जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। थानाध्यक्ष आरएस नागर ने भी संदिग्ध युवक से पूछताछ किया। ग्रामिणों की माने तो पागल जैसी हालत बनाकर संदिग्ध युवक गांव में घूम रहा था। जिसके बच्चा चोर होने के संदेह पर ग्रामिण उसे घेरना शुरु कर दिया। बेहोशी की दवा होने की आशंका पर ग्रामिणों ने उसके पाकेट की तलाशी भी ली। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।



