बलिया

पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक मनेगा सेवा पखवारा

बड़ी जीत के रिकार्ड के लिए बेल्थरारोड में बीजेपी लड़ेगी निकाय चुनाव

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। जहां भाजपा नेता और नपं अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की मौजूदगी में नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी के मजबूती पर चर्चा की गई।


पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक मनेगा सेवा पखवारा
भाजपा नेता आलोक शुक्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंति तक सेवा पखवारा मनाने की विस्तार से जानकारी दी। जिसके तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम, पौधारोपण और खादी जागरुकता में सहभागिता के लिए जिम्मेदारी सौंपा गया।


बेल्थरारोड के निकाय चुनाव में बनेगा बड़े जीत का रिकार्ड
नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया है और नगरवासियों पर उन्हें पूरा भरोसा है। इस बार का निकाय चुनाव बड़ी जीत का रिकार्ड बनाने के लिए लड़ा जायेगा। जिसमें हर कार्यकर्ता और नगरवासी को बूथस्तर पर काम करना होगा। नगर में विकास हुआ है, यह हर तरफ दिखता है। विकास की गाड़ी को यहां और तेज करना है। पूरा भरोसा है कि इसे जारी रखने के लिए जनता का आशिर्वाद निश्चय ही फिर से मिलेगा।


भाजपा नेता रहे मौजूद
बैठक में नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता आलोक शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, प्रमोद सिंह, रणजीत कुशवाहा, अरुण तिवारी, अमित जायसवाल, विपिन बिहारी पांडेय, राममनोहर गांधी, सुनील साहनी, सज्जन आर्य समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *