बलिया

बेल्थरारोड नगर में अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापारियों के विरोध के बाद बढ़ा तनाव

ईओ से भिड़े व्यापारी नेता, एसडीएम ने कहा व्यापारियों के साथ होगी बैठक

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई। जब तीनमुहानी से अतिक्रमण हटाते हुए नगरपंचायत का जेसीबी यूनाईटेड क्लब पहुंचा, यहां व्यापारी नेताओं ने एसडीएम राजेश गुप्ता के समक्ष भेदभाव के साथ अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया। कुछ व्यापारी नेताओं ने ईओ ब्रजेश गुप्ता पर नाराजगी जताई किंतु प्रशासन ने संयम से काम लिया। एसडीएम राजेश गुप्ता ने अतिक्रमण के मानक तय करने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक करने का भरोसा दिया। व्यापारियों के विरोध के कारण नगर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं प्रशासन का बुल्डोजर भी स्लो हो गया और विवाद के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान की महज खानापूर्ति की गई। हालांकि एसडीएम राजेश गुप्ता ने ईओ ब्रजेश गुप्ता को अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से चला नगरपंचायत का अतिक्रमण अभियान तीनमुहानी से शुरु हुआ। उभांव थाना के प्रभारी इंचार्ज और सीयर चैकी इंचार्ज मदनलाल के साथ ईओ ब्रजेश गुप्ता ने सोमवार को दोपहर दो बजे से तीनमुहानी के पास अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण अभियान धीरे धीरे सीयर सीएचसी पहुंचा। इस बीच एसडीएम राजेश गुप्ता भी पहुंच गए। अतिक्रमण अभियान का बुल्डोजर ज्यों ही नगर के बीच में पहुंचा। यूनाईटेड क्लब के पास नगर के व्यापारी नेता जुट गए।


व्यापारी नेताओं ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर और दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने नगर के दुकानों और घर के बाहर लगे टीन शेड को हटाने पर आपत्ति जताई। कहा कि धूप और बारिश से बचने के लिए लगाएं गए टीनशेड को अतिक्रमण के बहाने कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। साथ ही नगर के घरों और गुमटी के बीच नालों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटवाने की पैरवी की। एसडीएम राजेश गुप्ता ने पूरे मामले की जानकारी ईओ ब्रजेश गुप्ता से लेने के बाद जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक करने का भरोसा दिया। एसडीएम ने कहा कि किसी को प्रताड़ित करना प्रशासन की मंशा नहीं है। बल्कि नगर को साफ और सुंदर दिखने एवं जाम से बचने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाया जाना जरुरी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *