बलिया

पुलिसिया दुर्व्यवहार के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी

सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील परिसर में पहुंचकर व्यापारी नेताओं ने मंगलवार को नगर के फुटकर दुकानदारों के साथ बढ़ते पुलिसिया दुर्व्यवहार के खिलाफ तहसीलदार ओपी पांडेय को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी भी की और सीएम के नाम चारसूत्रीय मांगपत्र की प्रतिलिपि देकर व्यापारीहित में व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। साथ ही खाद्य पदार्थ पर पांच फिसदी जीएसटी की बढ़ोतरी, मंडी शुल्क समाप्त करने और व्यापारी सम्मान निधि योजना लागू करने के लिए आवाज बुलंद किया।


व्यापारी उत्पीड़न बंद न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी
व्यापारियों के साथ पुलिसिया दुव्र्यवहार और उत्पीड़पन बंद न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी।
मौजूद रहे व्यापारी नेता
ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, धर्मेंद्र सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार टिंकू, दिलीप कुमार, संजय कुमार मिंटू, सतीश वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार वर्मा, संभाषचंद्र समेत अनेक व्यापारी नेता शामिल रहे।

व्यापारियों की प्रमुख मांग
1 – आवश्यक खाद्य पदार्थों पर पांच फिसदी का जीएसटी वापस लिया जाएं।
2 – किसान सम्मान निधि की तरह व्यापारी सम्मान निधि योजना लागू किया जाएं।
3- यूपी से मंडी शुल्क समाप्त किया जाएं।
4- व्यापारियों के साथ प्रशासनिक उत्पीड़न की कार्यवाही और मारपीट की घटना को रोका जाएं।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *