big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

अचानक बेल्थरारोड बस डिपो के पूछताछ काउंटर पर पहुंचे परिवहन मंत्री, पूछा गाजीपुर के लिए बस की टाइमिंग

गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के मंत्री दयाशंकर सिंह, बोले होंगे कई बदलाव

R News Manch

बलियाः उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया जनपद के बेल्थरारोड डिपो का शनिवार की देर शाम औचक निरीक्षण किया। वे इब्राहिमपट्टी में आयोजित जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम से वापस बलिया जा रहे थे। वापसी के दौरान परिवहन मंत्री सिंह के वाहनों का काफिला अचानक बेल्थरारोड डिपो के सामने रुक गया। जिससे डिपो के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपने गाड़ी से उतरकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सीधे बस डीपो के पूछताछ काउंटर पर पहुंचे और गाजीपुर के लिए बस की टाइमिंग पूछी तो मौजूद स्टाफ हकबका गया। उसने बताया कि गाजीपुर के लिए फिलहाल कोई बस नहीं है। जिसके बाद उन्होंने मऊ जनपद के लिए बस के टामिंग की जानकारी ली। मंत्री ने औचक निरीक्षण में डिपो पर साफ सफाई से लगाया अनेक गड़बड़ी पाई। उन्होंने कहा कि जनहित की दृष्टि से यहां पर बसों का काफी अभाव है। निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी देखने को मिला है। यहां पर्याप्त साफ सफाई की जरूरत है। महिलाओं को बैठने के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड बस डिपो को आधुनिक बस अड्डा बनाना है। इसे लेकर अनेक बदलाव किए जायेंगे। डिपो का स्वरूप बदलने के लिए भाजपा के नेता छट्ठूराम ने भी अपना सुझाव दिया। जिसे मंत्री ने जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला यहां लगभग 10 मिनट तक रुका रहा। इसके बाद बलिया के लिए रवाना हो गया। परिवहन मंत्री के इस औचक निरीक्षण से विभागीयकर्मियों में अफरा तफरी मची रही। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा नेता छट्ठू राम व अन्य लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *