big breakingबलिया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 201 जोड़ों की हुई शादी, एक का निकाह

सांसद और नपं चेयरमैन ने वितरित किया प्रमाणपत्र दिया उपहार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड के राधिका मैरिज हॉल पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा की मौजूदगी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में जनपदभर के करीब 201 जोड़ों ने एकदूसरे के साथ सात फेरे लिए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक मुस्लिम जोडे ने निकाह पढ़ा। इस दौरान सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा नेता एवं नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रुप से नववैवाहिक जोड़ों को प्रमाणपत्र प्रदान किया और उनके सफल जीवन की कामना की।


सांसद ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को बताया गरीबों के लिए वरदान
सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सरकार के योजना की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। खासकर बेटियों के गरीब पिता की जिम्मेदारी और परेशानी को सीएम ने समझा और इसे लेकर विशेष योजना संचालित किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश के हर गरीब के बेटी की शादी की चिंता स्वयं मुख्यमंत्री करते है। इसलिए हर साल ऐसे आयोजनकर गरीब परिवार के बेटी की शादी की चिंता दूर कर देते है।


हिंदू मुस्लिम हर धर्म को मिल रहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ
नपं चेयमरैन दिनेश गुप्ता ने सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू मुस्लिम सभी धर्म के जोड़ों के हो रहे विवाह को गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग और समाज को समान रुप से योजनाओं का लाभ पहुंचाती है। समाज कल्याण अधिकारी मो. मुमताज ने बताया कि जनपद के सीयर, नगरा, रसड़ा, नवानगर समेत सभी 17 ब्लाक के तहत हुए रजिस्ट्रेशन के जोड़ों की यहां भव्य विवाह हुआ है। सभी को शासन द्वारा निर्धारित उपहार दिया गया है। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों ने सामूहिक रुप से एकदूसरे को वरमाला डाला और सिंदूरदान कर पति-पत्नी हुए। सांसद ने स्वयं सभी जोड़ों से मुलाकातकर उन्हें बधाई दी।


अधिकारी रहे मौजूद, पुलिस रही तैनात
इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार ओपी पांडेय, सीयर बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, नगरा बीडीओ विनय कुमार, सीओ शिव नारायण वैस समाज कल्याण अधिकारी मो मुमताज, एडीओ समाज कल्याण इरशाद अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, सीयर चैकी इंचार्ज मदनलाल समेत अनेक पुलिस अधिकारी भी तैनात रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *