big breakingक्राइमबलिया

बलिया में भूमि विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष

पथराव में एक की मौत, 17 घायल

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के नगरा थाना के खैरा निस्फी नवाबगंज में भूमि विवाद को लकर दो पक्षों में जबरदस्त हिंसक संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष से पथराव में एक की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्ष से 17 लोग घायल हो गए। हिंसक संघर्ष में पथराव के बीच जयनाथ यादव 55 वर्ष को सर में गंभीर चोट लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दोनों पक्ष से करीब 17 लोग घायल हुए। सभी घायलों को नगरा अस्पताल द्वारा बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 


गांव में तनाव, पीएसी तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। सूचना मिलते ही नगरा समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी गांव में पहुंच गई। जिससे पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव में जयराम यादव और प्रभुनाथ यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इस बीच एक पक्ष द्वारा कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्ष में पहले गाली गलौज और तूतू मैंमैं हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष से जमकर ईंट पत्थर चले। जयनाथ के मौके पर ही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *