बलिया

बेल्थरारोड में 1.62 लाख हुआ पौधारोपण

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुधीर सिंह ने लगावाया पौधा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में मंगलवार को वन विभाग ने करीब एक लाख 62 हजार पौधा लगवाया। इसकी शुरुआत क्षेत्रीय वन अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने हल्दीरामपुर ग्रामसभा से किया। जहां आम, नीम, पाकड़ समेत अनेक फलदार, छायादार और औषधीय पौधा लगाया गया। वन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष बेल्थरारोड में कुल दो लाख 25 हजार पौधा लगाया जायेगा। इसके तहत आज मंगलवार को एक लाख 62 हजार पौधा लगाया जा रहा है।


6 और 7 जुलाई को भी होगा पौधारोपण, 15 अगस्त तक प्राप्त करना है लक्ष्य
लक्ष्य का सात-सात फिसदी 6 जुलाई और 7 जुलाई को लगाया जायेगा। शेष 14 फिसदी 15 अगस्त को पौधारोपण होगा। इस दौरान प्रधान अनन्त देव सिंह, वन दरोगा हरिंदर प्रसाद, सत्यम, साहब लाल यादव, राजेश यादव, आशुतोष, आशीष यादव, निर्मला देवी मौजूद रही। पौधारोपण का कुल लक्ष्य 15 अगस्त तक पूरा कर लेना है।


प्रदेश में होगा 35 करोड़ पौधारोपण
वन विभाग द्वारा इस वर्ष पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण किया जायेगा। इसके तहत 25 करोड़ पौधारोपण 5 जुलाई को पूरा कर लिया जायेगा और 15 अगस्त तक उक्त पौधारोपण लक्ष्य प्राप्त करने की योजना बनाई गई है। पिछले वित्तीय सत्र के सापेक्ष इस बार 5 फिसदी पौधारोपण का लक्ष्य बनढ़ाया गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *