बलिया

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

फरसाटार में देर रात हुआ हादसा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के फरसाटार गांव के पास नगरा-बेल्थरारोड मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनीष कुमार 25 वर्ष गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक तुर्तीपार का निवासी है। जो घटना के समय मालीपुर निवासी अपनी मौसी के घर से बाइक द्वारा वापस आ रहा था कि तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से निकल भागा। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई और उभांव पुलिस की मदद से घायल को सीयर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *