बलिया

लाभकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ब्लाक प्रमुख ने दिए वर्किंग टिप्स

तुर्तीपार पंचायत सचिवालय पर जुटे समूह सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक के तुर्तीपार ग्रामपंचायत सचिवालय पर सोमवार को सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने जरुरतमंदों तक लाभकारी योजना को पहुंचाने के लिए सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ विशेष बैठक की। जहां ब्लाक प्रमुख ने सहायता समूह संचालिका, सदस्यों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ गांव के विकास पर विस्तार से चर्चा की।


ब्लाक प्रमुख ने दिए वर्किंग टिप्स
ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वर्किंग टिप्स दिए। ब्लाक प्रमुख ने गांव तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने में सहायता समूह और आंगनबाड़ी का प्रमुख योगदान बताया। कहा कि सरकार द्वारा आज कई तरह के लाभकारी योजनाएं संचालित है। जिसका जरुरतमंदों तक पहुंचाना हमारा पहला कर्तव्य है और किसी भी योजना के लाभ से जरुतमंद वंचित हो तो योजना को सफल नहीं माना जाता। इसलिए हर हाल में जरुरतमंदों को योजना का लाभ जरुर दिलाएं।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *