छात्रा संग प्रेम में मोइन गए जेल
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हुई गिरफ्तारी, छात्रा को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के कुंडैल गांव से पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक अपहरणकर्ता को दबोच लिया और युवती को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी अपहरणकर्ता मोइन इराकी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में निरुद्ध करने के बाद उभांव थाना पुलिस ने आज बलिया न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार अपहरणकर्ता पर मालीपुर निवासी गैर मजहब की एक युवती को मार्च 2022 में अपहरण कर लेने का आरोप है। जिसे लेकर वह लखनऊ फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी।

छात्रा संग प्रेम में नौकरी भी गई और जेल भी हुआ
बताया जा रहा है कि आरोपी मोइन इराकी क्षेत्र के एक कॉलेज में क्लर्क की नौकरी करता था और इसी कॉलेज में युवती पढ़ती थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा तेज हो गई। विवाद के बाद क्लर्क को कॉलेज से हटा दिया गया। बाद में दोनों रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। परिजनों ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा संग प्यार के मामले में मोइन को अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। गिरफ्तार करने वालों में उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार, सिपाही रामजन्म गुप्ता, दयाशंकर यादव, महिला सिपाही संध्या शामिल है।



