10 राजकीय विद्यालय होंगे बंद, सभी 240 छात्रों का पास के स्कूल में होगा एकीकरण
43 स्कूलों के एकीकरण की है प्लानिंग, सीयर एसडीआई ने दी जानकारी







10 राजकीय विद्यालय होंगे बंद, सभी 240 छात्रों का पास के स्कूल में होगा एकीकरण
43 स्कूलों के एकीकरण की है प्लानिंग, सीयर एसडीआई ने दी जानकारी
रिपोर्ट: शिवांगी प्रिया
बलिया: जनपद बलिया के सीयर शिक्षा क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालय में महज 240 छात्र संख्या है। जो अब बंद हो जाएंगे और इनको पास के राजकीय स्कूल में एकीकरण कर दिया जाएगा। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। सीयर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने मोबाइल फोन पर बताया कि पहले चरण में चयनित 30 से कम छात्र संख्या वाले 10 राजकीय स्कूलों को वर्तमान सत्र के जुलाई माह से ही एकीकरण के तहत संचालित करने की प्लानिंग है। हालांकि सीयर खंड शिक्षा क्षेत्र के 43 स्कूलों को एकीकरण के लिए चिन्हित किया गया है। जहां 50 से कम छात्र संख्या है। राजकीय स्कूलों में सबसे ज्यादा हास्यास्पद स्थिति पतोई ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय कलवारी की है। जहां अब तक महज 7 ही छात्र संख्या पर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसे अहिरौली के विद्यालय के साथ एकीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गडेरपुरा, प्राथमिक विद्यालय बभनौली, प्राथमिक विद्यालय साहुनपुर, प्राथमिक विद्यालय महेंदुआ, प्राथमिक विद्यालय तेतरा, प्राथमिक विद्यालय फरही, प्राथमिक विद्यालय मलेरी, प्राथमिक विद्यालय होलपुर एवं प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजिरपुर का भी पास के राजकीय स्कूल के साथ एकीकरण किया जाएगा।


