big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलिया

डीएम के निर्देश के बाद 17 गांव में आरआरसी सेंटर के लिए मिली भूमि लेकिन सीमांकन का टोटा

निर्माण का रास्ता हुआ साफ, तेज हुआ काम

R News Manch

 

डीएम के निर्देश के बाद 17 गांव में आरआरसी सेंटर के लिए मिली भूमि लेकिन सीमांकन का टोटा

निर्माण का रास्ता हुआ साफ, तेज हुआ काम

बलियाः सीयर ब्लाक के 17 गांवों में नए आरआरसी सेंटर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो चुका है। जहां अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है लेकिन कुछ गांवों में अभी भी उपलब्ध हुई भूमि के नापी एवं सीमांकन की अड़चन बनी हुई है। राजस्व विभाग के असहयोग एवं लापरवाही के कारण आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य प्रभावित है। जिलाधिकारी द्वारा इसे लेकर विगत बैठक में दिए गए कड़े निर्देश के बाद तहसील से लेकर ब्लाक स्तर पर इसके कार्य में तेजी आई है। सीयर ब्लाक के बेल्थराबाजार, भदौरा तरछापार, खैरा खास, कुण्डैल नियामत अली, अतरौल चक मिलकार, बहोरवा खुर्द, चक हब्सापुर, जमीन सिसैण्ड, कुचहरा, मोलनापुर, रछौली, समसुद्दीनपुर, शेखपुर, कुशहा भांड, मुबारकपुर, तेंदुआ एवं भिटौरा समेत 17 ग्रामपंचायत में भूमि के अभाव एवं विवादित भूमि के कारण अब तक आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका था। लेकिन स्थानीय एसडीएम अखिलेश कुमार यादव, तहसीलदार अंकुर यादव एवं सीयर बीडीओ शिवांकित वर्मा द्वारा लेखपालों के साथ हुए विशेष बैठक के बाद लगभग सभी गांवों के इस योजना के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करा दी गई है। जहां अब निर्माण कार्य का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सीयर बीडीओ शिवांकित वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के शेष 17 ग्रामपंचायत में प्रस्तावित आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरु हो जायेगा।

 

43 गांव में आरआरसी सेंटर का कार्य पूर्ण लेकिन लटका है ताला

– सीयर ब्लाक के 94 ग्रामपंचायत के सापेक्ष अब तक 43 गांवों में आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। लेकिन अधिकांश में ताला ही लटका है और इसका प्रयोग शून्य है। गांवों में कूडा को आरआरसी सेंटर तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराएं गए ईरिक्शा भी अधिकांश गांव के पंचायत भवन एवं प्रधान के घर पर शोपीस बना हुआ है। सत्र 2022-23 में सीयर ब्लाक के चयनित 7 आरआररसी सेंटर में 6 का कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि हल्दीरामपुर में भूमि विवाद के कारण अब तक यह खटाई में लटका है। सत्र 2023-24 में चयनित 47 आरआररसी सेंटर में 33 का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं सत्र 2024-25 में चयनित 40 गांव के सापेक्ष 4 गांव में इसका निर्माण पूर्ण है। शेष पर निर्माण कार्य जारी है।

क्या है आर.आर.सी सेंटर

– स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत एस.एल.डब्लू.एम. यानि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (साॅलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) के गांव में आर.आर.सी. सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। आरआरसी सेंटरों में गांव के घरों से निकलने वाले प्रदूषणकारी ठोस अपशिष्ट को संचित किया जायेगा और बाद में इसका उचित तरीके से निस्तारण कराया जायेगा। साथ ही एस.एल.डब्लू.एम. के तहत गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र, सोख्ता, कूड़ा संग्रहण हेतु ईरिक्सा का संचालन, बर्मिंग कंपोस्ट, नाली निर्माण समेत अनेक कार्य कराया जा रहा है। ताकि गांव को स्वच्छ रखा जा सके।


R News Manch

Related Articles