big breakingक्राइमबलिया

बेल्थरारोड में 221715 गैंग का बढ़ा दहशत

युवक को सड़क किनारे घेर गोलबंद बदमाशो ने किया अधमरा, सभी फरार

R News Manch

बेल्थरारोड में 221715 गैंग का बढ़ा दहशत

 

युवक को सड़क किनारे घेर गोलबंद बदमाशो ने किया अधमरा, सभी फरार

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में इन दिनों 221715 नामक गैंग का दहशत बढ़ गया है। जिनके जानलेवा हमले से अब तक कई लोगों को टारगेट किया जा चुका है।
उभांव थाना के तेंदुआ गांव के पास गोलबंद बदमाशो ने गुरुवार की शाम अभिशेष सिंह उर्फ विपुल (45) ग्राम बनकरा निवासी को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। चार बाइक पर सवार करीब 12 हमलावरों ने लाठी डंडे और हॉकी से युवक को पीटने के बाद मौके से भाग निकले। जबकि खून से लथपथ जख्मी अभिशेष उर्फ विपुल को इलाज के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।

हमलावर बदमाश किसी 221715 गैंग के बताए जा रहे है। जिसका बेल्थरारोड में दहशत बढ़ गया है। चर्चा है कि इस 221715 नामक इस खतरनाक गैंग से करीब 40 की संख्या में युवा जुड़े है। जो एक व्हाट्सएप ग्रुप से संचालित होते है। जो इस ग्रुप के किसी भी सदस्य के लिए और ग्रुप एडमिन के निर्देश पर गोलबंद होकर किसी की भी हमला करते है और निकल भागते है। यह गैंग पूर्व में भी कई घटना को अंजाम दे चुका है। जो पुलिस प्रशासन के लिए सरदर्द साबित होता जा रहा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *