big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी में लगा देशभक्ति का रंग

पूर्व मंत्री से लेकर स्थानीय नेता तक हुए शामिल!

R News Manch

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी में लगा देशभक्ति का रंग, पूर्व मंत्री से लेकर स्थानीय नेता तक हुए शामिल!

बलिया : रविवार को बलिया का हरिकेवल प्रेक्षागृह देशभक्ति के जज़्बे और राजनीति की गरमाहट से सराबोर रहा। मौका था भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का। भाजपा द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में न केवल डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि मंच से कई तीखे राजनीतिक तीर भी छोड़े गए।

कार्यक्रम की कमान संभाली पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने, जिन्होंने मंच पर पहुंचते ही डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जैसे ही उन्होंने माइक संभाला, राष्ट्रवाद, कश्मीर नीति और अनुच्छेद 370 की समाप्ति जैसे मुद्दों पर उनका ओजस्वी भाषण शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेक्षागृह गूंज उठा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी और पूर्व अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने, जिन्होंने कहा—”हम डॉ. मुखर्जी के विचारों को सिर्फ पढ़ेंगे नहीं, बल्कि घर-घर पहुंचाएंगे।”

इस मौके पर भाजपा की महिला नेता सुशीला भारती, समाजसेविका सिधुं देवी, तेजतर्रार वक्ता सज्जन मौर्य और युवा नेता आनंद जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुछ नेताओं ने कार्यक्रम को ‘राजनीतिक पुनर्जागरण’ बताया तो कुछ ने इसे ‘2027 की तैयारी का आगाज़’ करार दिया।

कार्यक्रम में एक ओर जहां राष्ट्रभक्ति की गूंज थी, वहीं दूसरी ओर 2025 की राजनीतिक हलचल की आहट भी साफ महसूस की गई। चर्चा ये भी रही कि डॉ. मुखर्जी के नाम पर बीजेपी एक बार फिर से आम जनता के बीच राष्ट्रवाद की मशाल जलाने की रणनीति बना रही है।

 


R News Manch

Related Articles