सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती
भारत रत्न की उठी मांग









बेल्थरारोड में सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती, भारत रत्न की उठी मांग
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड के चंद्रशेखर पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती समारोह पूरे श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आयोजक समाजसेवी गुमान सिंह एवं प्रदीप सिंह के संयोजकत्व में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चंद्रशेखर जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, निर्भीक नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके विचार आज भी युवाओं और राजनेताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने एक स्वर में चंद्रशेखर जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, ऐसे में उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश गुप्ता ने की, जबकि संचालन सूर्यप्रकाश सिंह ‘दीपू’ ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान सहित वरिष्ठ समाजसेवी गुमान सिंह, प्रदीप सिंह, चंचल सिंह, दीपक सिंह, दिनेश्वर सिंह, अश्वनी सिंह उर्फ नन्हें सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, पल्लू सिंह, धर्मदेव सिंह, दिनेश राजभर, शशि प्रकाश चौरसिया, सुशीला भारती, रंभा देवी, सतीश गुप्ता, नन्हे चौधरी, रविन्द्र यादव, सुरेश शर्मा, रणजीत सिंह, देवेंद्र गुप्ता, अमर सिंह और शक्ति सिंह समेत भाजपा नेता एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।








