big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

12वीं परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

वैष्णवी चौबे बनीं जनपद की सेकेंड टॉपर

R News Manch

CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, वैष्णवी चौबे बनीं जनपद की सेकेंड टॉपर
बिल्थरारोड (बलिया)। CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा वैष्णवी चौबे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि बलिया जनपद में सेकेंड टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99.9 प्रतिशत रहा, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावी छात्रों में आयुष गुप्ता एवं महिमा मधेशिया ने 95 प्रतिशत, सलोनी गुप्ता ने 94 प्रतिशत, दिव्यांशी सिंह ने 92 प्रतिशत, अमान अशरफ और तनु मौर्या ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं जैनब अख्तर ने 90.4 प्रतिशत, रिद्धिमा चौरसिया ने 90 प्रतिशत, शुभ मणि त्रिपाठी ने 89.4 प्रतिशत, साक्षी ने 89.2 प्रतिशत तथा श्रेया चौहान ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जेआर मिश्र एवं प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह शानदार परिणाम है।
प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने बताया कि विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी बेहद उत्साहजनक रहा है।


R News Manch

Related Articles