big breakingउत्तरप्रदेशशिक्षा

सीबीएसई 12वीं: न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

NCPA में शिवम बने टॉपर

R News Manch

सीबीएसई 12वीं में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, शिवम बने टॉपर

बलियासीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में बेल्थरारोड स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

विज्ञान वर्ग में शिवम यादव ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिया मौर्य ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, नबील अहमद ने 88.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय तथा रितिक कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वाणिज्य वर्ग में गरिमा चौधरी ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि साधना शर्मा ने 85.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मानविकी वर्ग में प्राची यादव ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं नौशीन फिरोज ने 86.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन सफलता दर्ज की। हिंदी में शिवम यादव ने 95 अंक, रसायन विज्ञान में नबील अहमद ने 94 अंक, जीव विज्ञान में प्रिया मौर्य ने 94 अंक, अर्थशास्त्र एवं बिजनेस स्टडीज में साधना शर्मा ने 94-94 अंक, इतिहास में नौशीन फिरोज ने 94 अंक तथा राजनीति विज्ञान में प्राची यादव ने 92 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रशासिका मोनिका दुबे एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रतिफल है। विद्यालय परिसर में उत्कृष्ट परिणाम को लेकर खुशी का माहौल बना रहा।


R News Manch

Related Articles