big breakingउत्तरप्रदेशलखनऊ

पूर्व डीजीपी आईपीएस आनंद लाल बैनर्जी का निधन

पुलिस महकमे में शोक की लहर

R News Manch

पूर्व डीजीपी आईपीएस आनंद लाल बैनर्जी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के वरिष्ठ और चर्चित पूर्व डीजीपी आनंद लाल बैनर्जी का देर रात निधन हो गया। वह 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, सख्त कार्यशैली व बेदाग छवि के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। सेवा काल के दौरान उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की। उनके निधन पर कई पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख जताया है।


R News Manch

Related Articles