big breakingउत्तरप्रदेशखेलबलियाशिक्षा

बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026

खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सीओ ने बांटे मेडल

R News Manch

बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026

खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सीओ ने बांटे मेडल

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में रविवार को अंतर विद्यालय राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक-बालिका श्रेणी में कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने स्कूल डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र, प्रिंसिपल शीला मिश्रा, उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक व अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सीओ ने कहा कि ताइक्वांडो हमें मजबूत बनकर जीना सिखाता है और यह खेल आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के दर्जनों स्कूलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति सचिव उदित राज गुप्ता की देखरेख में दोपहर तक हुए चैंपियनशिप के सब जूनियर गर्ल्स 26 किग्रा में प्रयागराज की प्रमोशी सिंह ने गोल्ड और सेंट जेवियर्स स्कूल की अनबिया अदनान ने सिल्वर जीता। 29 किग्रा में अमानिया फातिमा को गोल्ड व रितिशा गुप्ता को सिल्वर मिला। 32 किग्रा में प्रियता गुप्ता ने गोल्ड और सांवि यादव ने सिल्वर हासिल किया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सबसे ज्यादा मेडल सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने झटके। संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत में सीओ आलोक कुमार गुप्ता, उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सभासद मो. सद्दाम ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया

निर्णायक मंडल में पूजा तिवारी, दीपक वर्मा, सत्यदेव पांडे, उजाला गुप्ता, मिथिलेश, विकास यादव, अर्चना प्रजापति, श्रेया चौबे और विपिन सिंह यादव ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, जयश्री मिश्रा समेत अनेक लोग उपस्थित रही।


R News Manch

Related Articles