big breakingअन्यइवेंटउत्तरप्रदेशबलिया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज

राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूर्व सांसद सकलदीप राजभर ने की पहल की सराहना

R News Manch

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूर्व सांसद सकलदीप राजभर ने की पहल की सराहना

बलिया: भारत रत्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर ग्रामीण जनता शिक्षण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को मालीपुर, बेल्थरारोड में भव्य शुभारंभ हुआ। ‘राष्ट्रीयता, शिक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा‘ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके राष्ट्रवादी विचारों, शैक्षणिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्थान की प्रबंधक श्रीमती मीरा सिंह ने आयोजन की पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए इसे शैक्षणिक और वैचारिक विमर्श का स्वरूप दिया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री छट्ठू राम तथा विशिष्ट अतिथि पंचम गुप्ता शामिल हुए। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर एवं पूर्व सांसद बब्बन राजभर की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसी पहल को नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने व्याख्यान के माध्यम से शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विचारों को सामने रखा। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने भी अपनी जिज्ञासाएं रखीं। वक्ताओं ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सिंह दीपू, दिलीप सिंह, अरुण तिवारी लड्डू बाबा, दिनेश राजभर, निखिल सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, संजय सिंह, शेषनाथ आचार्य, गौतम शर्मा, पंकज मिश्रा, रविंद्र सिंह, सुशीला भारती, मनोज सिंह, आशा सिंह, मंशा सिंह, शैल कुमारी, रंभा तिवारी एवं रामप्यारे प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ महापुरुषों के विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित ऐसे आयोजन समाज में वैचारिक जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं।आयोजक मीरा सिंह की देखरेख में आयोजित यह कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेगा। तीन दिनों तक विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं युवा सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और योगदान को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


R News Manch

Related Articles