अन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

सुरक्षित सीट के चुनावी रेस में फिलहाल अकेले दौड़ लगा रहे छट्ठू राम

सपा और बसपा खेमे में प्रत्याशी का है इंतजार

R News Manch

बलियाः यूपी विधानसभा चुनाव में बलिया जनपद के एकलौते सुरक्षित विधानसभा सीट बिल्थरारोड में भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम चुनावी पिच पर फिलहाल अकेले ही दौड़ लगा रहे हे। सपा और बसपा ने यहां अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जिसके कारण दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति में है और भाजपा प्रत्याशी अभी से अपना जीत तय मानने लगे है। जबकि अभी राजनीतिक खेल शुरु ही नहीं हुआ है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग्यविधाता जनता के बीच रहस्यमय चुप्पी है। हालांकि भाजपा को तो हर तरफ राममय माहौल ही दिख रहा है और वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखने लगा है। जबकि बीजेपी के रामनगरी में वनवास भेजने वालों की भी तादाद ज्यादा दिखने लगी है। जिनसे पार्टी को भितरघात का खतरा बना हुआ है।
बीजेपी पर सम्मान बचाने का दबाव और छट्ठू राम के लिए करो-मरो की स्थिति
क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के विरोध और विधायक विरोधी समीक्षा रिपोर्ट के कारण बीजेपी ने बिल्थरारोड सीट पर अपने सीटिंग विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काट दिया और छट्ठू राम पर भरोसा जताया है। जिन पर पाटी का सम्मान बचाने के साथ ही अपने राजनीतिक कैरियर को संजीवनी देने के लिए भी करो मरो की स्थिति बनी हुई है। हालांकि यहां से अब तक सपा-बसपा के पत्ते न खोलने से भाजपा को अपनी राह आसान लग रही है किंतु विपक्ष के मोर्चाबंदी के बाद अचानक बदलते राजनीतिक हालात को संभालने में चूक का भय भी बना हुआ है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *