big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलियावाराणसी

एटीएस वाराणसी ने दुबहड़ पुलिस के साथ बलिया में पकड़े हथियारबंद बदमाश

बिहार से जनाड़ी पुलिस बुथ के रास्ते बलिया में प्रवेश कर रहे थे बदमाश

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया एसपी राजकरन नय्यर के नेतृत्व में वाराणसी एटीएस पुलिस की मदद से दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुबहड़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एटीएस वाराणसी विंग के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान बिहार से आ रहे संदिग्ध स्कार्पियों को जनेश्वर मिश्र सेतु से सटे जनाड़ी पुलिस बुथ के पास रोका और भारी असलहा के साथ पांच शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने संदिग्ध स्कार्पियों यूपी 60 एई 9495 से शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 32 बोर का पांच अवैध पिस्टल, दस मैगजीन बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अंशू कुमार उर्फ टिंकू पुत्र अनिल प्रसाद निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड, दीपक तिवारी पुत्र राजमोहन निवासी बहुआरा थाना सहतवार, अभिषेक कुमार राय पुत्र आनन्द कुमार राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा, अमित सिह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम भवनटोला सिताबदियर थाना बैरिया हाल मुकाम बेदुआ मुहल्ला थाना कोतवाली जिला बलिया एवं योगेश राय पुत्र सुनील राय निवासी ग्राम देकली थाना सुखपुरा के रुप में की है। सभी की उम्र 22 से 32 वर्ष के आसपास है और अधिकांश के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमें दर्ज है। जिनके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा निरुद्ध कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश अंशु कुमार उर्फ टिंकू बांसडीह रोड थाना का हिस्ट्रीशीटर रहा है। जबकि मोहन राय उर्फ योगेश राय सुखपुरा थाना का हिस्ट्रीशीटर है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास—-
अंशू कुमार उर्फ टिंकू – हिस्ट्रीशीटर थाना बासडीह रोड बलिया
1. मु.अ.स. 229/2016 धारा 392/411 भादवि थाना बासडीह रोड़
2. मु.अ.स.168/2016 धारा 392/411 भादवि थाना हल्दी
3. मु.अ.स. 184/2016 धारा 392/411 भादवि थाना हल्दी
4. मु.अ.स. 217/2016 धारा 2/3(1) यूपी गै.एक्ट थाना हल्दी
5.मु.अ.सं. 127/16 धारा 379/411 भादवि थाना दुबहड़ बलिया
6. मु.अ.सं. 534/16 धारा 394/411 भादवि थाना सहतवार बलिया
7. मु.अ.सं. 647/16 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली
8. मु.अ.सं. 246/17 धारा 41, 411, 419, 420, 307 भादवि थाना दुबहड़ बलिया
9. मु.अ.सं. 273/17 धारा 394 भादवि थाना बैरिया बलिया
10. चा.रि. 42/19 धारा 110(जी) थाना बांसडीह रोड़ बलिया
11. चा.रि. 04/19 धारा 3(1) यूपी गुण्डा अधिनियम थाना बासंडीह रोड़ बलिया
12. मु.अ.सं. 162/19 धारा 3ध्10 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम थाना बांसडीह रोड़ बलिया
13. मु.अ.सं. 406/19 धारा 3(2) यू0पी0 गैगेस्टर अधिनियम थाना कोतवाली बलिया
14. क्र0सं0 63/20 धारा 110जी थाना बासंडीह रोड़ बलिया
15. मु.अ.सं. 23/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया

अभियुक्त मोहन राय उर्फ योगेश राय का अपराधिक इतिहास –
हिस्ट्रीशीटर थाना सुखपुरा बलिया दिनांक-11.05.2020
1. मु.अ.सं.-733/2014 धारा-323, 324, 506 भादवि थाना सुखपुरा
2. मु.अ.सं. – 508/15 धारा 427, 336 भादवि थाना सुखपुरा जनपद बलिया
3. मु.अ.सं.-104/18 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा जनपद बलिया
4. मु.अ.सं.- 105/18 धारा 392, 511, 506 , 120बी भादवि थाना सुखपुरा जनपद बलिया
5. मु.अ.सं. – 122/2018 धारा-41, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना सुखपुरा बलिया
6. मु.अ.सं. – 144/18 धारा 392, 411, 506, 120 बी भादवि थाना सुखपुरा जनपद बलिया
7. मु.अ.सं. -119ध्2018 धारा-379ध्411 भादवि थाना सुखपुरा बलिया
8. मु.अ.सं. 23/19 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना उभाँव जनपद बलिया
9. मु.अ.सं. 170/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा जनपद बलिया
10. मु.अ.सं. 27 /2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया

अभियुक्त दीपक तिवारी पुत्र राजमोहन का अपराधिक इतिहास-
1. मु.अ.सं.-119/18 धारा-379 भादवि थाना सुखपुरा बलिया
2. मु.अ.सं. -122/18 धारा-41, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना सुखपुरा बलिया
3. मु.अ.सं.-171/19 धारा-3ध्25 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा बलिया
4. मु.अ.सं.-171/21 धारा-379,411 भादवि थाना सहतवार बलिया
5 मु.अ.सं. 24 /2022 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया

अभियुक्त अभिषेक कुमार राय का अपराधिक इतिहास-
1. मु.अ.सं. 25 /2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया

अभियुक्त अमित सिह का अपराधिक इतिहास-
1. मु.अ.सं. 26/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
01. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थाना दुबहड जनपद बलिया मय हमराही फोर्स
02. एसआई रितेश कुमार सिंह मय हमराही फोर्स (ए0टी0एस0 उत्तर प्रदेश)


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *